गुमला में 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम के सिर से उठा पिता का साया
गुमला बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर कुम्हार टोली में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई।


Gumla: गुमला बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर कुम्हार टोली में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। 38 वर्षीय विकास सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उनकी तीन साल की बेटी की नजर खिड़की से पिता पर पड़ी, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
खिड़की से बेटी ने देखा, फिर मच गई चीख-पुकार
बताया गया कि शनिवार सुबह विकास की तीन वर्षीय बेटी ने खिड़की से देखा कि उसके पिता घर के अंदर फंदे से झूल रहे हैं। बच्ची ने तुरंत इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर विकास को नीचे उतारा।
घटना की सूचना बसिया पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
दो मासूम बेटियों को छोड़ गया विकास
विकास सिंह अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी तीन साल की, जबकि दूसरी महज डेढ़ साल की है। पिता की मौत के बाद दोनों बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

स्कूली वैन से पड़ोस तक..., रांची में 3 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर भेजा जेल

गलती किसी की, सजा आम जनता को क्यों?, बैंक अकाउंट सीज होने के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL







