दुमका MP-MLA कोर्ट में पेश हुए मंत्री इरफान अंसारी, जानिए अब कब होगी सुनवाई
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी की सोमवार को दुमका स्थित MP-MLA कोर्ट में पेशी हुई।


Dumka: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी की सोमवार को दुमका स्थित MP-MLA कोर्ट में पेशी हुई। मामला ST-SC एक्ट से जुड़ा है और सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राजेश सिन्हा की अदालत में हुई।
इस दौरान मामले के सूचक की गवाही दर्ज की गई। कोर्ट ने अब अगली सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख तय की है।
2023 में दर्ज हुआ था मामला
मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ यह मामला ST-SC केस संख्या 06/2023 के तहत दर्ज है। मामला 2 मार्च 2023 को सामने आया था। बताया गया है कि इसकी जड़ नारायणपुर थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए विवाद से जुड़ी है।
मंत्री के वकील ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित
मामले में मंत्री की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजा खान ने बताया कि जमीन विवाद में डॉ. इरफान अंसारी पर ST-SC एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया था। उनका कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, उससे मंत्री का कोई सीधा संबंध नहीं था।
वकील के मुताबिक, सुशीला देवी नाम की एक महिला ने दूसरे पक्ष के साथ चल रहे जमीन विवाद को लेकर मंत्री पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस शिकायत को राजनीति से प्रेरित बताया है।
अब मामले में अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। कोर्ट की आगे की कार्रवाई और गवाही के आधार पर केस में अगला रुख साफ होगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोबर-पानी से धोए खून के धब्बे, फिर भी नहीं बच पाया कातिल बेटा!, गुमला में कलयुगी बेटे की दरिंदगी ; गिरफ्तार

227 सामूहिक विवाह, 74 तीर्थ जत्थे और 107 करोड़ की सड़क!, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के कार्यों पर बोले BJP अध्यक्ष विवेकानंद सिंह







