नगड़ी के EVM वेयरहाउस पहुंचे DC मंजूनाथ भजंत्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने नगड़ी स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। सुरक्षा, CCTV और रखरखाव की समीक्षा कर अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने को कहा।

Ranchi: चुनाव से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार, 29 अगस्त को रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नगड़ी स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया।
सुरक्षा व्यवस्था और CCTV की जांच
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता के साथ पूरे परिसर की निगरानी व्यवस्था को भी देखा।
DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि EVM वेयरहाउस की सुरक्षा और संचालन से जुड़े भारत निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।
हर महीने रिपोर्ट भेजने का निर्देश
उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा, रखरखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं की नियमित जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक यह रिपोर्ट हर महीने तय समय पर आयोग को भेजने को कहा गया।
अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से EVM वेयरहाउस की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी जारी रखने की बात कही गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा : खेल दिवस की खुशियां मातम में बदलीं, वज्रपात की चपेट में 14 वर्षीय छात्र की मौत

सालों का इंतजार खत्म!, रांची नगर निगम क्षेत्र के पारा शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा, मेयर की बैठक में हुआ फैसला







