रांची में बिजली तार चोरी का खुलासा, 4 बंडल तार के साथ आरोपी गिरफ्तार
पिठोरिया थाना क्षेत्र के कुरकुरिया में विद्युत तार चोरी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


Ranchi: पिठोरिया थाना क्षेत्र के कुरकुरिया में विद्युत तार चोरी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार बंडल विद्युत तार बरामद किए हैं। इसके साथ ही चोरी की घटना में इस्तेमाल किए जा रहे टेंपो को भी जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौसर अंसारी (32), पिता रियाजुद्दीन अंसारी, निवासी साहेर बस्ती, पत्ता नगड़ी, थाना नगड़ी, रांची के रूप में हुई है।
कुरकुरिया में तार चोरी की मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार, पिठोरिया थाना क्षेत्र के कुरकुरिया इलाके में कुछ लोगों द्वारा विद्युत तार चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी SI सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुरकुरिया क्षेत्र में छापेमारी की।
चार बंडल तार के साथ पकड़ा गया आरोपी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कौसर अंसारी को चार बंडल विद्युत तार के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से कांड में इस्तेमाल किए जा रहे टेंपो JH01CE4668 को भी बरामद कर जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बरामद तार और टेंपो को जब्ती सूची तैयार कर विधिवत जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार कौसर अंसारी का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ नगड़ी थाना में वर्ष 2015, 2024 और 2025 में अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
पुलिस अब विद्युत तार चोरी के इस मामले में आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
ये सामान हुए जब्त
पुलिस ने आरोपी के पास से चार बंडल विद्युत तार और घटना में इस्तेमाल किया गया टेंपो JH01CE4668 जब्त किया है।
छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार, SI सुनील कुमार दास, ASI रमेश कुमार और पिठोरिया थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

15 वकीलों को नोटिस के बाद मचा था बवाल, अब रांची बार एसोसिएशन ने बदला आंदोलन का तरीका, जानें नया फैसला

रांची में अनशन कर रहे एक और छात्र की हालत बिगड़ी, अस्पताल रेफर







