गिरिडीह में रिटायर्ड शिक्षक के घर में अपराधियों ने बोला धावा, करीब 18 लाख के जेवर लेकर हुए रफूचक्कर
प्रवीण सिन्हा अपनी पत्नी और चचेरी बहू के साथ अपने रिश्तेदार के यहां दुर्गा पूजा मनाने गए हुए थे लेकिन इस बीच उन्हें अपने घर का ताला टूटे हुए होने की सूचना मिली. इसपर वे आनन-फानन रिश्तेदार के यहां से भागते हुए अपने घर वापस पहुंचे.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: गिरिडीह में भारी बारिश और दुर्गोत्सव पर्व पर अपराधियों ने अपराध की घटना को अंजाम दिया है. मामला जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके स्थित सियोडीह का है जहां प्रवीण सिन्हा नाम के एक रिटायर्ड शिक्षक के घर अपराधियों ने धावा बोला.
जानकारी के अनुसार, प्रवीण सिन्हा अपनी पत्नी और चचेरी बहू के साथ अपने रिश्तेदार के यहां दुर्गा पूजा मनाने गए हुए थे लेकिन इस बीच उन्हें अपने घर का ताला टूटे हुए होने की सूचना मिली. इसपर वे आनन-फानन रिश्तेदार के यहां से भागते हुए अपने घर वापस पहुंचे. घर आने के बाद सामने का नजारा देखकर वे दंग रह गए. घर का ताला टूटा पड़ा था और घर में समान इधर-उधर बिखरे पड़े थे.
हालांकि घटना को लेकर हैरानी की बात यह है कि जिस घर को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया. वह सदर प्रखंड कार्यालय से सटा हुआ है. जहां कई न्यायिक अधिकारी के साथ कई और अधिकारी का सरकारी आवास है. घर के भीतर जाने के बाद उन्होंने देखा कि तीन कमरों का ताला और कमरे में रखे अलमारी, लोहे के कई बॉक्स टूटे हुए है. इस दौरान प्रवीण सिन्हा ने तीनों कमरों को खंगाला. उन्होंने बताया कि घर में रखे अलमारी से अपराधियों द्वारा 18 लाख रुपए के सोने, चांदी के जेवर चोरी की गई है.
जानकारी के अनुसार प्रवीण सिन्हा अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के घर पर्व मनाने गए हुए थे. जबकि सारे किराएदार भी फेस्टिवल मनाने गए थे. लेकिन तीन दिन से हो रही बारिश ने अपराधियों को मौका दिया. और ज़ब शुक्रवार को प्रवीण सिन्हा कि पड़ोसी रीना देवी ने सूचना दिया कि घर का ताला टूटा हुआ. तो सभी वापस लौटे. और उन्होंने मुफ्फसिल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






