मोतिहारी में LPG किल्लत को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, PM Modi का फूंका पुतला
गैस की किल्लत से अब तक देश उभर नहीं पाया है. जिसे लेकर परेशान मोतिहारी की जनता की आवाज कांग्रेस ने उठाई है. इस विरोध प्रदर्शन में पीएम और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन भी किया गया.

Bihar (East Champaran): देश में एलपीजी गैस की किल्लत में लगातार हो रही बढ़ोतरी और आपूर्ति में कथित किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला. इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मोतिहारी के जानपुल चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने किया, जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता का बजट बिगड़ गया है. साथ ही कई क्षेत्रों में गैस की उपलब्धता में भी परेशानी हो रही है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

जिला अध्यक्ष शशि भूषण राय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में आम जनता पहले से ही परेशान है और गैस की बढ़ती कीमतों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति को कमजोर कर रही है और आम लोगों की समस्याओं से दूर होती जा रही है.
वहीं पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रही है.प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि एलपीजी गैस की कीमतों में तत्काल कमी की जाए और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. साथ ही गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई.
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में खेलते-खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे दो मासूम बच्चे, डूबने से मौत

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, UP से जहर भेजने वाला सप्लायर अरेस्ट







