ज़मीनी विवाद में खूनी संघर्ष ! धारदार हथियार से हमला कर महिला का हाथ काटा; तीन गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर
पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव में सोमवार को ज़मीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Report by: प्रतिक सिंह / मोतिहारी
पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव में सोमवार को ज़मीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
घायलों में कैलाशी देवी, उनके पुत्र विशाल तथा एक अन्य युवक शामिल हैं। घायल विशाल ने बताया कि गांव के रणजीत पांडे के साथ उनके परिवार का लंबे समय से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार जमीन छोड़ने का दबाव बना चुका था तथा जान से मारने की धमकी देता रहा था।
विशाल के अनुसार सोमवार को रणजीत पांडे बाइक से उनके घर पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कैलाशी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका दाहिना हाथ कट गया। वहीं विशाल और उसके भाई के सिर पर भी वार किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अशोक ने बताया कि तीन घायल मरीजों को अस्पताल लाया गया था। इनमें एक महिला की हालत अत्यंत गंभीर थी तथा उनका हाथ कट चुका था। अन्य दो घायलों के सिर एवं शरीर पर गंभीर चोटें पाई गई हैं।
इधर, कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

समस्तीपुर में भुंजा बेच रहे युवक की बेरहमी से हत्या, शराब कारोबारी पर गला दबाकर मारने का आरोप

जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में मोतिहारी पुलिस, यूपी से बड़े शराब माफिया को दबोचा







