जिस हाथ में बंधनी थी राखी , उन्ही हाथों ने दी बहन को अंतिम विदाई! रक्षाबंधन पर परिवार में छाया मातम
सारण के दाउदपुर में रक्षाबंधन के दिन सर्पदंश से युवती की मौत हो गई। जिस बहन से भाई को राखी बंधवाने का इंतजार था, उसी भाई को नम आंखों से अपनी बहन की अंतिम विदाई देनी पड़ी।


सारण: रक्षाबंधन के दिन सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा विशेन टोला में एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। जिस बहन के हाथों भाई अपनी कलाई पर राखी बंधवाने का इंतजार कर रहा था, उसी बहन की सर्पदंश से मौत हो गई। दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
रक्षाबंधन पर घर में पर्व की तैयारियां चल रही थीं। भाई को अपनी बहन से राखी बंधवाने का इंतजार था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सर्पदंश की घटना के बाद युवती की मौत हो गई और देखते ही देखते घर में खुशी की जगह चीख-पुकार मच गई।
राखी बांधने वाली बहन को मिली अंतिम विदाई
बहन की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस कलाई पर बहन के हाथों राखी बंधनी थी, उसी भाई को अपनी बहन की अंतिम विदाई की रस्म निभानी पड़ी। अंतिम संस्कार के दौरान भाई बेहद भावुक नजर आया। नम आंखों से उसने बहन की अंतिम रस्म पूरी की। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
रक्षाबंधन बना जिंदगी भर का दर्द
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का त्योहार है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। लेकिन बंगरा विशेन टोला के इस परिवार के लिए यही दिन जिंदगी भर का दर्द बन गया। घर में जिस दिन भाई की कलाई राखी का इंतजार कर रही थी, उसी दिन बहन की अर्थी उठी। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गया में अब ‘पुलिस दीदी’ रखेंगी महिलाओं पर नजर! 70 बाइक-स्कूटी से स्कूल-कॉलेज से लेकर सुनसान इलाकों तक होगी पेट्रोलिंग

खाकी पहनते ही बदले तेवर! पढ़ाकर बनाया पुलिसकर्मी, फिर पत्नी प्रेमी संग हुई फरार!







