कहलगांव में शतरंज की बिसात पर दिखा बच्चों का दम, 12 स्कूलों के 60 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा
एनटीपीसी कहलगांव में अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 12 स्कूलों के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग वर्गों में आयुष राज, अमृत कुमार और एकांश कुमार विजेता रहे।


भागलपुर/कहलगांव: NTPC कहलगांव की ओर से सीएसआर के तहत खेल परिषद के सहयोग से 27 अगस्त 2026 को विक्रमशिला क्लब, एनटीपीसी कहलगांव टाउनशिप में अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कहलगांव के 12 विद्यालयों के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन NTPC कहलगांव के परियोजना प्रमुखरविंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (केमिस्ट्री) बिकाश चक्रवर्ती समेत एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बच्चों ने दिखाई रणनीतिक सोच और खेल भावना
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और रणनीतिक सोच का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में एकाग्रता, तार्किक क्षमता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। शतरंज जैसे बौद्धिक खेल के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्णय लेने और रणनीति बनाने का अवसर भी मिला।
इन खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में मारी बाजी
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता रहे-
- हाई स्कूल वर्ग: आयुष राज - डीएवी एनटीपीसी स्कूल
- मिडिल स्कूल वर्ग: अमृत कुमार - डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी
- प्राथमिक वर्ग: एकांश कुमार - सेंट जोसेफ स्कूल, एनटीपीसी
NTPC कहलगांव के पीआरओ सह प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत और प्रिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के समग्र विकास और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी कहलगांव की यह पहल सीएसआर के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
(भागलपुर से अतिश दीपंकर की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

TRE-4 पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! छात्रों के आंदोलन के बीच CM सम्राट चौधरी का ऐलान

रोसड़ा में DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की रेड! सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप







