रक्षाबंधन से पहले झारखंड की बहनों को बड़ा तोहफा!, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹2,500
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त 2026 की राशि रांची की 3,95,692 महिलाओं के खातों में भेजी गई। प्रत्येक लाभुक को ₹2,500 की दर से कुल ₹98.92 करोड़ DBT के जरिए मिले।

Maiya Samman Yojana: रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत अगस्त 2026 की सम्मान राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी गई है।
रांची जिले की कुल 3 लाख 95 हजार 692 लाभुकों के खाते में ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से आधार बेस्ड Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से राशि ट्रांसफर की गई है। इस तरह जिले में कुल ₹98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि लाभुकों के खातों में पहुंचाई गई है।
किस इलाके में कितनी महिलाएं योजना से जुड़ीं?
रांची जिले में योजना के लाभुकों की संख्या अलग-अलग प्रखंड और शहरी क्षेत्रों में अलग है। सबसे ज्यादा लाभुक कांके में 31,620 हैं। इसके बाद टाउन अर्बन में 26,042, मांडर में 23,008, सिल्ली में 21,335, बेड़ो में 20,620 और रातू में 20,427 लाभुक हैं।
वहीं अनगड़ा में 16,796, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,406, बुंडू में 8,591, बुंडू नगर पंचायत में 3,566, बुढ़मू में 17,841, चान्हो में 19,374, हेहल शहरी क्षेत्र में 16,376, कांके शहरी क्षेत्र में 1,290 और खलारी में 9,632 लाभुकों को राशि मिली है।
इसके अलावा लापुंग में 11,866, नगड़ी में 18,345, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,244, नामकुम में 18,071, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,571, ओरमांझी में 17,898, राहे में 9,551, सोनाहातू में 13,114, तमाड़ में 18,832, इटकी में 10,152 और बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 10,124 लाभुक शामिल हैं।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









