धुर्वा में युवक की आंख पर किया वार, 3 नामजद पर FIR दर्ज
रांची के धुर्वा सेक्टर टू में युवक अनिकेत कुमार पर घर में घुसकर लोहे के पंच से हमला किया गया। आंख के पास गंभीर चोट के मामले में तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज हुई।

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धुर्वा सेक्टर टू निवासी अनिकेत कुमार ने आयुष राम, कृष्णा, सचिन समेत अन्य अज्ञात लोगों पर गंभीर मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना 23 अगस्त की है, जब आरोपी अचानक अनिकेत के घर आ धमके और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने लोहे के पंच से उनके चेहरे पर जोरदार वार किया, जिससे उनकी आंख के पास गहरा जख्म हो गया और वे लहूलुहान हो गए।
वारदात के बाद आरोपी फरार, अस्पताल में कराया गया इलाज
हमले के बाद जब अनिकेत गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े, तो सभी आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में घायल अनिकेत को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी आंख के पास आए गहरे घाव का प्राथमिक इलाज किया।
जगन्नाथपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अस्पताल से इलाज कराने के बाद पीड़ित अनिकेत कुमार ने सीधे जगन्नाथपुर थाने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी दी और आयुष राम, कृष्णा, सचिन समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, कार से 121 किलो गांजा बरामद ; दो गिरफ्तार

रक्षाबंधन से पहले झारखंड की बहनों को बड़ा तोहफा!, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹2,500







