बाबूलाल ने सीएम को लिखा पत्र, रैयती जमीन पर ताजिया रखने का उठाया मामला
बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गुमला में रैयती जमीन पर ताजिया रखे जाने का मामला उठाया है. पत्र में बाबूलाल ने लिखा कि 23 दिन बीतने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की गई है

Naxatra News
Ranchi Desk : बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गुमला में रैयती जमीन पर ताजिया रखे जाने का मामला उठाया है. पत्र में बाबूलाल ने लिखा कि 23 दिन बीतने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की गई है. मामले का एक आरोपी जेएमएम का पदाधिकारी बताया गया है.साथ ही सूचना देने वाले को भी धमकी दी गई है.
मामले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाने के साथ ही पुलिस पर भी निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही बाबूलाल ने जमीन खाली कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है...और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM हेमंत सोरेन की सोनितपुर से गर्जना, बीजेपी को बताया जहरीला सांप.. "असम से इस सांप को ही भगाना है"

JMM की स्टार प्रचारक महुआ माझी असम चुनाव में हैं मशगूल, जनता के नजरिए को लेकर कह दी बड़ी बात !






