बोकारो में जर्जर क्वार्टर का हिस्सा गिरा तो भड़का गुस्सा, BSL अधिकारी को भीड़ ने घेरा ; मारपीट का आरोप
बोकारो के सेक्टर-12E में गुरुवार सुबह जर्जर BSL क्वार्टर का एक हिस्सा अचानक गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


Bokaro: बोकारो के सेक्टर-12E में गुरुवार सुबह जर्जर BSL क्वार्टर का एक हिस्सा अचानक गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और BSL प्रबंधन के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ गया। इसी दौरान मौके का जायजा लेने पहुंचे BSL सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी मनीष दीपांकर को भीड़ ने कथित तौर पर रोक लिया। अधिकारी ने उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।+
बताया जा रहा है कि तेज आवाज के साथ क्वार्टर का हिस्सा गिरा। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जर्जर क्वार्टरों की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई।
रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे थे अधिकारी
मनीष दीपांकर के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद वह रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें कई घंटों तक रोककर रखा। इसी दौरान मुकेश सिंह नाम के व्यक्ति पर उन्होंने मारपीट करने का आरोप लगाया है।
अधिकारी के मुताबिक, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उनके साथ थप्पड़ भी मारे। स्थिति बिगड़ती देख सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से निकालकर थाने ले गई।
पुलिस ने कहा- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
थाने में मनीष दीपांकर की मेडिकल जांच कराई गई है। बताया गया है कि मामले को लेकर लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया चल रही है। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी DSP राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
DSP ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
*

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

3 दिन का अल्टीमेटम..., नहीं सुधरे तो सील!, रांची के 6 कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम की नजर

रक्षाबंधन पर घर में छाया मातम!, चतरा में युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागे दोस्त







