CM हेमंत सोरेन को लेकर पोस्ट पड़ा भारी?, Cyber थाना में दर्ज हुई शिकायत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर कथित भ्रामक और आपत्तिजनक Facebook पोस्ट के मामले में रांची साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज हुई। पोस्ट की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक और आपत्तिजनक जानकारी पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में डहुटोली, पिठोरिया निवासी रंजन कुमार पाहन ने रांची Cyber Crime थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, 19 अगस्त को वह Facebook चला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर NMF News नाम के Facebook पेज पर किए गए एक पोस्ट पर पड़ी। रंजन कुमार पाहन का आरोप है कि इस पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर ऐसी बातें लिखी गई थीं, जो भ्रामक हैं और वास्तविक तथ्यों से अलग हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की जानकारी पोस्ट कर मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।
पुलिस से पोस्ट की जांच की मांग
मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने Cyber Crime थाना में आवेदन देकर संबंधित Facebook पोस्ट की जांच कराने की मांग की है। साथ ही पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

टेंडर घोटाला केस में रिटायर्ड चीफ इंजीनियर सिंगरई टूटी को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

परीक्षा में चीटिंग के आरोप वाले 'किंगपिन' की जमानत पर टली सुनवाई, कोर्ट ने दी नई तारीख







