रांची में साढ़े 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मौकिम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों के अनुसार घटना के बाद बच्ची डरी-सहमी थी। पूछताछ के दौरान बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार को दी।

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाता था और उसके साथ गलत हरकत करता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौकिम अंसारी के रूप में हुई है। वह इसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद बच्ची काफी डरी और सहमी हुई थी। परिवार वालों को जब मामले का शक हुआ तो उन्होंने बच्ची से पूछताछ की। इसके बाद बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने सदर थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौकिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ POCSO Act समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा में चीटिंग के आरोप वाले 'किंगपिन' की जमानत पर टली सुनवाई, कोर्ट ने दी नई तारीख

CM हेमंत सोरेन को लेकर पोस्ट पड़ा भारी?, Cyber थाना में दर्ज हुई शिकायत







