जमशेदपुर के पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा, CNG भरते समय कर्मचारी की गई जान
गोलमुरी इलाके में गुरुवार रात एक पेट्रोल पंप पर CNG भरने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।


Jamshedpur: गोलमुरी इलाके में गुरुवार रात एक पेट्रोल पंप पर CNG भरने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हावड़ा ब्रिज के सामने स्थित भारत पेट्रोल पंप पर काम कर रहे 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार खामरी की CNG पाइप फटने से मौत हो गई। हादसे के बाद पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
CNG भरते समय हुआ हादसा
तुषार खामरी सोनारी इलाके के रहने वाले थे और पेट्रोल पंप पर CNG भरने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात वह CNG भर रहे थे। इसी दौरान अचानक पाइप फट गया।
हादसे के दौरान पाइप का नोजल तेज रफ्तार से उछलकर तुषार के सिर के पिछले हिस्से में जा लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि वह दूर जाकर गिर पड़े।
अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों और परिजनों ने तुषार को तुरंत इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल, TMH पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। वहीं पेट्रोल पंप पर काम करने वाले अन्य कर्मचारी भी इस हादसे से सहम गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

टेंडर घोटाला केस में रिटायर्ड चीफ इंजीनियर सिंगरई टूटी को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

परीक्षा में चीटिंग के आरोप वाले 'किंगपिन' की जमानत पर टली सुनवाई, कोर्ट ने दी नई तारीख







