बिहार की सड़कों पर 'गड्ढा दिखाओ इनाम पाओ' स्कीम जल्द होगी लागू- मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल
3 महीने बीत जाने के बाद यह स्कीम लागू किया जाएगा. अगर एक भी गड्ढा पथ निर्माण के रोड में मिलता है तो ठेकेदार और इंजीनियर को सजा दी जाएगी.

Bihar (Kishanganj): बिहार की सड़कों पर अब जल्द ही गाड़ियां फर्राटे से दौड़ेगी. दरअसल, बहादुरगंज, दिखलबैंक, टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज को जोड़ने वाली सड़क किशनगंज आ रही है. इसे फोरलेन बनाया जा रहा और उसका चौड़ीकरण भी किया जा रहा है. इस संबंध में बिहार सरकार में उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि बहादुरगंज, दिघलबैंक, टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज सड़कों पर जल्द ही गाड़ियां दौड़ने लगेंगी.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किशनगंज में जो काम चल रही है जो भी काम शुरू होने वाली है उसकी विशेष समीक्षा विभाग द्वारा की जा रही है और जल्द ही बहादुरगंज, दिघलबैंक, टेढ़ागाछ को जोड़ने वाले सड़क जो बाइसी, अमौर होते हुए किशनगंज आ रही है उसे फोरलेन और चौड़ीकरण किया जा रहा है. फोरलेन का काम जल्द पूर्ण किया जाएगा.
इसके साथ ही किशनगंज से ठाकुरगंज जाने के लिए तैयबपुर के पास एक नया पुल महानंदा नदी पर बन रही है. उसे भी जल्द से जल्द काम पूरा हो उसके लिए निर्देशित किया गया है इसके साथ-साथ बहादुरगंज रोड का चौड़ी करण फोरलेन हो जाए. इसके लिए अभी बहुत तेजी से काम चल रही है. बहादुरगंज, टेढ़ागाछ चौड़ी करण के लिए जमीन अधिग्रहण एक समस्या थी उसे भी पूरा कर लिया गया है.
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि किशनगंज शहर में पथ निर्माण विभाग की जो भी सड़कें हैं उसकी भी मरम्मती और चौड़ी करण हो और सारे काम के लिए निर्देश दिया गया है जल्द ही किशनगंज में विकास की गति तेजी से निपटी जाएगी. इसके अलावा कुछ ऐसे रोड हैं जो नगर परिषद और नगर पंचायत नहीं कर पा रही है उसके चलते रोड की स्थिति भी अच्छी नहीं है उसके ऊपर भी विचार कर रहे हैं. इन संस्थाओं के अनुरोध पर वैसे सड़क पर भी काम किया जाएगा.
पथ निर्माण विभाग ने ऐलान किया है पथ निर्माण का रोड पूरे बिहार के अंदर गढ़ा (गड्ढा) बताओ इनाम पाओ की नई योजना शुरू करने जा रही है इससे किसी भी तरह के कोई रोड की खराबी नहीं रहेगी. सड़कों पर गढ़ा नहीं रहेगा. रोड की खराबी नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि इस बात की गारंटी पथ निर्माण विभाग देने जा रही है आने वाले दिनों मार्च महीने में हम OP, MRC का पालिसी देने जा रहे हैं मंत्री ने कहा कि 3 महीने बीत जाने के बाद यह स्कीम लागू किया जाएगा. अगर एक भी गड्ढा पथ निर्माण के रोड में मिलता है तो ठेकेदार और इंजीनियर को सजा दी जाएगी. OP, MRC , लागू होने के तीन माह बाद से लोगों को गढ़ा (गड्ढा) बताने पर इनाम मिलेगा.
रिपोर्ट- शंभू रविदास
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला






