पुरानी रंजिश में हुई छोटू मिश्रा की हत्या, सहरसा पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा
बहुचर्चित छोटू मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की यह सनसनीखेज वारदात पुरानी आपसी रंजिश का परिणाम थी.

Jharkhand (Saharsa): सहरसा शहर के मीरा टॉकीज के पास हुए बहुचर्चित छोटू मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की यह सनसनीखेज वारदात पुरानी आपसी रंजिश का परिणाम थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि 13 मार्च को बाइक सवार अपराधियों ने छोटू मिश्रा को सरेराह गोली मार दी थी. गंभीर रूप से घायल छोटू मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया.
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने मुख्य शूटर रोहित कुमार उर्फ मिठू को सुपौल से तथा नवनीत कुमार को विद्यापति नगर से गिरफ्तार किया. दोनों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी दबोचा गया.
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं, चार पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, एक देसी कट्टा 12 जिंदा कारतूस 02 मैगजीन 01 चाकू गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रोहित कुमार, नवनीत कुमार, अभिनव कुमार, राजा कुमार और सौरव कुमार मिश्रा के रूप में हुई है.
पुरानी दुश्मनी बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2019 में करण टाइगर नामक युवक की हत्या के मामले में छोटू मिश्रा मुख्य आरोपी था और हाल ही में जेल से बाहर आया था. उसी पुराने विवाद और दुश्मनी के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.
रिपोर्ट: इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






