Bhojpur: अवैध बालू खनन के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जमकर किया हंगामा
जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बालू के अवैध खनन में लगे पोकलेन मशीन को जब्त करवाया और जमकर प्रदर्शन किया.

Bihar (Bhojpur): भोजपुर जिले के में एक बार फिर से सोन नदी में हो रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान बालू के अवैध खनन में लगे पोकलेन मशीन को जब्त करवाया और जमकर प्रदर्शन किया.
बताया जा रहा है भोजपुर जिले के सहार गांव में बालु खनन को लेकर बंदोबस्त ही नहीं हुई तो फिर इलाके में खनन कैसे हो रही है. इस अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने खनन क्षेत्र में पहूंचकर पोकलेन को रुकवाया है. स्थानीय प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे पोकलेन मशीनों को जप्त करना चाहिए.
3 साल पहले भी कई पोकलेन मशीनों को प्रशासन ने सहार के सामने से ही जप्त किया था. अवैध और अनियंत्रित खनन के कारण जगह-जगह गड्ढे के कारण उसमें डूब कर लोगों के मरने का खतरा हो गया है और सोन नदी में हुए बड़े बड़े गड्ढों के कारण लोग लगातार डूब रहे हैं और अवैध रूप से घाट संचालक खनन कर रहे हैं.
ग्रामीणों ने इस दौरान सूचना स्थानीय पुलिस को दी और मौके पर पहुंची सहार थाना ने अवैध रूप से बालू खनन में लगे पोकलेन मशीन को जब्त किया है. वही ग्रामीणों ने घाट संचालकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की.
रिपोर्ट: आशीष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






