घर में छिपाकर रखा था लोडेड कट्टा, निशानदेही पर मिली चोरी की चार बाइक; गोड्डा में एक गिरफ्तार
गोड्डा में पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में उसके घर से लोडेड देशी कट्टा मिला। निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और दो बैट्री बरामद हुईं।

Godda Crime ; गोड्डा जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और पुराने मामलों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 146/26 के आरोपी सोनु उर्फ मो. अरबाज शेख उर्फ मोनु उर्फ वीरा के फसिया डंगाल, गंगटा स्थित घर पर छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के घर से लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बैट्री और चार मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है।
इंजन और चेसिस नंबर मिटाकर बेचने का दावा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने कई थाना क्षेत्रों में बाइक और घरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन और चेसिस नंबर को छेनी से घिसकर मिटा देता था। इसके बाद गाड़ियों को कम कीमत में बेचने की बात सामने आई है।
हालांकि, इन सभी दावों की पुष्टि जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया में होगी।
चार बाइक और दो बैट्री बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा, चोरी की दो बैट्री और चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद गाड़ियों में बिना नंबर की काला-लाल रंग की Honda SP, काला-नीला रंग की Hero HF Deluxe, काले रंग की TVS Sport और बिना नंबर की काली Splendor शामिल है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एक और केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
चोरी के खिलाफ लगातार अभियान
गोड्डा पुलिस का कहना है कि चोरी और संपत्ति से जुड़े अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिकता चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान, गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति बरामद करना है।
कार्रवाई में SDPO आकाश भारद्वाज के अलावा पुलिस निरीक्षक दिनेश महली, मधुसूदन मोदक, मनोहर कुमार, शिवदयाल सिंह, मनीष कुमार यादव, भोलानाथ दास, लोकनाथ भगत, मनोज कुमार पाल, साइबर सेल प्रभारी विनय कुमार और गोड्डा नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर आर-पार के मूड में BJP!, 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सभी 24 जिलों में DC-SP दफ्तरों का घेराव

कॉल करते ही 8 मिनट में पहुंचेगी पुलिस!, जमशेदपुर में डायल 112 का कमाल, अगस्त में निपटाईं 1746 शिकायतें







