आवास पर रेड के बाद JSSC ऑफिस पहुंची CID टीम!, सचिव से कड़ाई से पूछताछ, रिकॉर्ड रूम से कई अहम फाइलें जब्त
JSSC भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में CID की SIT ने सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की। टीम ने JSSC रिकॉर्ड रूम से संदिग्ध OMR शीट और अहम दस्तावेज जब्त किए।

JSSC Recruitment Scam : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में सीआईडी (CID) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को CID की विशेष जांच टीम (SIT) अचानक नामकुम स्थित JSSC दफ्तर पहुंची। टीम ने आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से कई घंटों तक पूछताछ की और परीक्षा से जुड़े अहम कागजातों की बारीकी से जांच की।
पहले सचिव के घर छापेमारी, फिर JSSC दफ्तर में दबिश
JSSC मुख्यालय जाने से पहले CID की टीम ने मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित सचिव सुधीर गुप्ता के घर पर भी रेड मारी। वहां टीम ने कई दस्तावेजों और मोबाइल-लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खंगाला। हालांकि, सचिव के घर से क्या-क्या बरामद हुआ है, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।
रिकॉर्ड रूम से जब्त की गईं संदिग्ध OMR शीट
घर पर जांच-पड़ताल के बाद CID टीम सीधे JSSC दफ्तर पहुंची और वहां के रिकॉर्ड रूम व अलग-अलग सेक्शन में रखी फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम को कुछ संदिग्ध OMR शीट और परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें CID ने अपने कब्जे में ले लिया है।
सबूतों के मिलान में जुटी CID टीम
अब CID की टीम परीक्षा से जुड़े कागजातों और डिजिटल सबूतों का आपस में मिलान कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भर्ती परीक्षा में धांधली किस स्तर पर हुई थी और इसमें कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कॉल करते ही 8 मिनट में पहुंचेगी पुलिस!, जमशेदपुर में डायल 112 का कमाल, अगस्त में निपटाईं 1746 शिकायतें

हजारीबाग में होमगार्ड जवान से मारपीट के आरोप में आंगो थाना प्रभारी की 'छुट्टी', दीपक कुमार को मिली जिम्मेदारी







