कोडरमा के डोमचांच थाने को मिला नया कप्तान!, शशि भूषण कुमार ने संभाला पदभार
कोडरमा के डोमचांच थाने में शशि भूषण कुमार ने 23वें थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के साथ अवैध कारोबारियों पर सख्ती की बात कही।

Koderma : कोडरमा जिले के डोमचांच थाने में शुक्रवार को नए थाना प्रभारी के रूप में शशि भूषण कुमार ने पदभार संभाल लिया है। वे डोमचांच थाने के 23वें थाना प्रभारी बने हैं। इससे पहले वे चंदवारा थाने की कमान संभाल रहे थे। शशि भूषण कुमार का ट्रैक रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और वे पूर्व में सतगांवा व नवलशाही थाने में भी अपनी बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं।
बेस्ट थाना प्रभारी के सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित
शशि भूषण कुमार की बेहतरीन वर्किंग स्टाइल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोडरमा के उपायुक्त (DC) उत्कर्ष गुप्ता ने उन्हें जिले के सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी के सम्मान से नवाजा था। इलाके में अपनी कड़क कार्यशैली और पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले शशि भूषण कुमार के आने से डोमचांच के लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगा है।
अवैध कारोबारियों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी
कुर्सी संभालते ही नए थाना प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दीं। उन्होंने कहा कि इलाके में क्राइम पर लगाम कसना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अवैध धंधेबाजों और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी कि गलत काम करने वालों पर पुलिस का चाबुक चलेगा। साथ ही भरोसा दिलाया कि आम जनता बिना किसी डर के पुलिस के पास अपनी समस्याएं लेकर आ सकती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर आर-पार के मूड में BJP!, 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सभी 24 जिलों में DC-SP दफ्तरों का घेराव

कॉल करते ही 8 मिनट में पहुंचेगी पुलिस!, जमशेदपुर में डायल 112 का कमाल, अगस्त में निपटाईं 1746 शिकायतें







