हजारीबाग में होमगार्ड जवान से मारपीट के आरोप में आंगो थाना प्रभारी की 'छुट्टी', दीपक कुमार को मिली जिम्मेदारी
हजारीबाग के आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार को होमगार्ड जवान से मारपीट के आरोपों के बीच पद से हटा दिया गया। SP अमन कुमार ने दीपक कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया है।

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के आंगो थाना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। विवादों में घिरे थाना प्रभारी जानू कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए आंगो थाने की कमान अब दीपक कुमार को सौंप दी है। नए थाना प्रभारी दीपक कुमार ने अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए काम भी शुरू कर दिया है।
होमगार्ड जवान से मारपीट का लगा था आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले तत्कालीन थाना प्रभारी जानू कुमार पर एक होमगार्ड जवान के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा था। यह मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन कुमार ने तुरंत इसकी जांच कराने के आदेश दिए थे।
जांच के बीच ही गिरी गाज
जांच के दौरान ही एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए जानू कुमार को तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी के पद से हटा दिया। इसके बाद बिना देर किए दीपक कुमार को आंगो थाने का नया प्रभारी नियुक्त कर दिया गया।
पुलिस विभाग में चर्चा तेज
पुलिस के इस कड़े फैसले के बाद से आंगो थाना और आसपास के इलाके में नए थाना प्रभारी की पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, मारपीट के इन आरोपों और जांच की फाइनल रिपोर्ट को लेकर पुलिस की तरफ से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान आना बाकी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर आर-पार के मूड में BJP!, 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सभी 24 जिलों में DC-SP दफ्तरों का घेराव

कॉल करते ही 8 मिनट में पहुंचेगी पुलिस!, जमशेदपुर में डायल 112 का कमाल, अगस्त में निपटाईं 1746 शिकायतें







