कॉल करते ही 8 मिनट में पहुंचेगी पुलिस!, जमशेदपुर में डायल 112 का कमाल, अगस्त में निपटाईं 1746 शिकायतें
जमशेदपुर में डायल 112 सेवा ने अगस्त में 1746 शिकायतों का निपटारा किया। पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 8 मिनट 42 सेकंड रहा और 17 मामलों में FIR दर्ज की गई।

जमशेदपुर में किसी भी इमरजेंसी के दौरान लोगों को तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए 'डायल 112' सेवा को और भी ज्यादा तेज और असरदार बना दिया गया है। जमशेदपुर के सीनियर एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब की अगुवाई में पुलिस टीम रिस्पॉन्स टाइम घटाने और शिकायतों के तुरंत निपटारे पर पूरा फोकस कर रही है। पुलिस की इस तत्परता का असर अब आंकड़ों में भी साफ दिखने लगा है।
अगस्त में आईं 1746 कॉल, 17 मामलों में दर्ज हुई FIR
शुक्रवार को पुलिस की तरफ से जारी अगस्त महीने के आंकड़ों के मुताबिक डायल 112 पर कुल 1746 शिकायतें मिली थीं। पुलिस टीम ने इन सभी शिकायतों का सफलता के साथ निपटारा किया। सबसे राहत की बात यह रही कि कॉल मिलने से लेकर पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने का एवरेज रिस्पॉन्स टाइम महज 08 मिनट 42 सेकंड रहा। इन शिकायतों की पड़ताल के बाद पुलिस ने 17 एफआईआर दर्ज कीं और दो यूडी केस भी दर्ज किए।
हादसा हो या क्राइम, हर इमरजेंसी में मिलेगी मदद
डायल 112 के जरिए शहर के लोग सड़क हादसे, क्राइम, घरेलू विवाद या महिलाओं से जुड़ी किसी भी इमरजेंसी में सीधे पुलिस से मदद मांग सकते हैं। सूचना मिलते ही पास की गश्ती टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया जाता है। पुलिस का मकसद सिर्फ कॉल उठाना नहीं, बल्कि मौके पर पहुंचकर तुरंत एक्शन लेना और समस्या को सुलझाना है।
घबराएं नहीं, तुरंत 112 पर दें सूचना
जमशेदपुर पुलिस आने वाले दिनों में डायल 112 के रिस्पॉन्स टाइम को और भी कम करने की तैयारी में जुटी है, ताकि लोगों को कुछ ही मिनटों में मदद मिल सके। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी मुसीबत या आपात स्थिति में डरने या घबराने के बजाय बिना देर किए 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर आर-पार के मूड में BJP!, 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सभी 24 जिलों में DC-SP दफ्तरों का घेराव

हजारीबाग में होमगार्ड जवान से मारपीट के आरोप में आंगो थाना प्रभारी की 'छुट्टी', दीपक कुमार को मिली जिम्मेदारी







