गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर बिहार में मिला, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
गढ़वा के बेलचंपा से चोरी हुआ महिंद्रा ट्रैक्टर सासाराम के ताराचंडी मंदिर की पार्किंग से बरामद हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन चोरी की बाइक और मोबाइल भी जब्त किया।

Garhwa Police : गढ़वा के बेलचंपा इलाके से चोरी हुआ ट्रैक्टर आखिरकार बिहार के सासाराम में मिल गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सासाराम के मशहूर ताराचंडी मंदिर की पार्किंग से चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार के एक और गढ़वा के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
सासाराम के मंदिर से मिला चोरी का ट्रैक्टर
यह पूरी घटना दो सितंबर की रात की है, जब बेलचंपा रोड किनारे खड़ा ट्रैक्टर अचानक गायब हो गया था। मामला दर्ज होते ही गढ़वा पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने बिहार की रोहतास पुलिस और दरिगांव थाना पुलिस के साथ मिलकर सासाराम के ताराचंडी मंदिर परिसर में छापेमारी की और वहां से ट्रैक्टर को सही-सलामत बरामद कर लिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक भी बरामद
पुलिस ने इस सिलसिले में रोहतास के रहने वाले रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गढ़वा के मेराल (अटौला) के रहने वाले सचिन चौधरी और महेश चौधरी को भी दबोच लिया गया है। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन अन्य बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
एक आरोपी फरार, बाकी भेजे गए जेल
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि इन चोरों के पकड़े जाने से इलाके में हुई कई अन्य चोरियों की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल इस गिरोह का एक और आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कॉल करते ही 8 मिनट में पहुंचेगी पुलिस!, जमशेदपुर में डायल 112 का कमाल, अगस्त में निपटाईं 1746 शिकायतें

हजारीबाग में होमगार्ड जवान से मारपीट के आरोप में आंगो थाना प्रभारी की 'छुट्टी', दीपक कुमार को मिली जिम्मेदारी







