Katihar के मरंगी में 48 घंटे का संकीर्तन यज्ञ, महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कटिहार के मनसाही प्रखंड अंतर्गत मरंगी पंचायत के घासी टोला स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर 48 घंटे का हरेराम नाम संकीर्तन यज्ञ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. 551 कन्याओं की कलश यात्रा, रामलीला मंचन, मेला आयोजन और प्रशासनिक निगरानी के बीच हवन व प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ.

Bihar (Katihar): मनसाही प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत स्थित घासी टोला गांव के ऐतिहासिक शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर 48 घंटे का हरेराम नाम संकीर्तन यज्ञ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. स्थानीय ग्रामीणों, मंदिर कमेटी, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की पहल से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही.
सोमवार को 551 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसके साथ ही मंत्रोच्चार के बीच 48 घंटे के हरेराम नाम संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ हुआ. संकीर्तन स्थल पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई थी. यज्ञ के साथ-साथ मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी. रामलीला का मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहा.
पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. मनसाही के अंचल अधिकारी मोहम्मद इस्माइल एवं प्रभारी थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा अंसारी अपनी टीम के साथ शिव मंदिर परिसर का लगातार निरीक्षण करते रहे. सुरक्षा के मद्देनजर इस बार 15 लोगों के नाम से लाइसेंस भी जारी किया गया था, जिससे आयोजन विधिवत एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सका.
बुधवार की शाम यज्ञ हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन किया गया, जो पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
आयोजन की सफलता पर मंदिर कमेटी, स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन, अंचल प्रशासन, एसडीएम, डीएम एवं न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया.
धार्मिक सौहार्द, प्रशासनिक सहयोग और जनभागीदारी का यह उदाहरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






