
10 जनवरी, विश्व हिन्दी दिवस: "हिंदी" विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा
यूं तो दुनिया में सबसे अधिक प्रचलित भाषा के तौर पर अंग्रेजी को मान्यता प्राप्त है. वहीं मैंडरिन को बोलने वाले लोगों की संख्या विश्व में सबसे ज्यादा है. लेकिन हमारी विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली और प्रिय भाषा हिन्दी को विश्व में एक पहचान दिलाने के मंशे के साथ वर्षों पहले 10 जनवरी को "विश्व हिन्दी दिवस" मनाया जाना तय किया गया.





















































