On This Day: सुनामी व भूकंप से हिल गई थी धरती, चपेट में आ गए थे हजारों भारतीय
वर्षों पहले क्रिसमस के ठीक दूसरे दिन आई कुदरती आपदा में भारत और श्रीलंका के हजारों लोगों की जान चली गई थी. साल 2004 के 26 दिसंबर के दिन हुई भीषण तबाही को याद कर आंखें नम हो जाती हैं.

On This Day: इतिहास के पन्नों में हर दिन का अपना महत्व होता है. 26 दिसंबर के दिन को भारत सहित कई देशों में आई भीषण तबाही के लिए याद किया जाता है. 26 दिसंबर साल 2004 में भारत के दक्षिणी राज्यों के साथ इंडोनेशिया और श्रीलंका में सुनामी ने तबाही मचाई थी.

26 दिसंबर को आधी रात में हिन्द महासागर में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसके बाद हिन्द महासागर में सुनामी की ऊंची लहरें उठनी शुरू हुई. ये लहरे 65 फीट की ऊंचाई तक उठी. इस भीषण तबाही में अकेले भारत में 12 हजार 405 लोगों की मौत हुई वहीं तीन हजार से ज्यादा लोग लापता हुए.
इंडोनेशिया में आए भूकंप से मची तबाही
26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया के सुमात्रा तट पर आए 9.1 तीव्रता के शक्तिशाली समुद्र के नीचे भूकंप के कारण हिंद महासागर में एक विनाशकारी सुनामी आई, जिसने भारत सहित 14 देशों के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई; भारत में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए, जिससे हजारों लोगों की मौत हुई और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ, क्योंकि बिना चेतावनी के 15-20 मीटर ऊंची लहरें तेजी से तटों से टकराईं.

1925: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना इसी दिन की गई थी.
1978: आज की दिन भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया था. दरअसल, 19 दिसंबर को मोरारजी देसाई की सरकार ने इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था.
2003: ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भूकंप आया था जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ था. भूकंप की तीव्रता 6.6 थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

महिलाओं के खिलाफ अपराध समाज की गहरी संरचनात्मक समस्या का परिणाम: न्यायमूर्ति विक्रमनाथ

AAP पर BJP की सेंधमारी ! उड़ा लिए 7 राज्यसभा सांसद, संजय सिंह ने कहा- मोदी-शाह ने खेली घटिया राजनीति







