On This Day: विश्व शतरंज के इतिहास में जुड़ा विश्वनाथन आनंद का नाम
भारतीय शतरंज को वैश्विक पहचान दिलाने वाले विश्वनाथन आनंद का विश्व चैंपियन बनना, महान गायक मोहम्मद रफी का जन्म आदि कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थी. जिनका 24 दिसंबर से गहरा ताल्लुक है.

On This Day: भारतीय शतरंज को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाले विश्वनाथन आनंद ने आज के दिन ही साल 2000 में पहली बार शतरंज के विश्व चैंपियन का खिताब जीता था. इसके साथ ही उन्होंने कुल 5 दफा 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में यह खिताब अपने नाम किया. यह भी बता दें कि विश्वनाथन आनंद ने ही पहली बार भारत के लिए विश्व चैंपियन का खिताब जीता था. आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर भी हैं.

जन्म: विश्वनाथन आनंद का जन्म 11 दिसंबर, 1969 को तमिलनाडु के मयिलादुथुराई (अब चेन्नई) में हुआ था, और वह भारत के पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर और पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन हैं.
24 दिसंबर से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
1524 : यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन.
1924 : भारतीय प्लेबैक सिंगर और एक महान आवाज मोहम्मद रफी का जन्म आज ही के दिन हुआ था. इनके गाए गानें आज भी लोगों के दिलों में राज करते हैं.
1959: बॉलीवुड के महान अभिनेता के रूप में मुकाम हासिल कर चुके अनिल कपूर का जन्म आज के दिन ही मुंबई के चेंबूर में हुआ था.
2014 : भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






