गोवा सिलेंडर ब्लास्ट मामले में क्लब का मालिक गिरफ्तार, अब तक 25 की मौत, 6 लोग घायल
गोवा सिलेंडर ब्लास्ट हादसे के बाद अब नाइटलाइफ और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें, जांच रिपोर्ट आने तक नाइटक्लब को सील कर दिया गया है.

Goa Night Club Fire incident: गोवा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हो गए है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है. आपको बता दें, यह हादसा गोवा के अरपोरा में स्थित एक नाइटक्लब में हुआ है. जहां अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया.
वहीं, इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. इस हादसे के बाद अब नाइटलाइफ और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें, जांच रिपोर्ट आने तक नाइटक्लब को सील कर दिया गया है.
अग्निकांड में 25 लोगों की हुई मौत
सिलेंडर ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा पुलिस ने क्लब मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बताया कि मृतकों में 4 पर्यटक, 14 क्लब कर्मचारी शामिल हैं. बाकी अन्य 7 लोगों की पहचान अभी बाकी है. घटना के कारण अबतक स्पष्ट नहीं हुए हैं. पूरे मामले में पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम जांच कर रही है और शुरुआती रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने ली जानकारी, मुआवजे की घोषणा
इस हादसे को लेकर PM मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बात करके जानकारी ली. और घायलों की स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से मुआवजे का ऐलान किया. PMO के मुताबिक, हादसे की चपेट में आने वाले मृतकों के आश्रितों को 2 लाख और घायल के परिवारों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है.
पूरे मामले में सीएम प्रमोद ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
वहीं इस हादसे को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोत सावंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करके अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने लिखा है- 'मैं अरपोरा में आग की घटना की स्थिति का नजदीक से जायजा ले रहा हूं, जिसमें 25 लोगों की जान गई और 6 लोग घायल हुए. सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं ताकि कारणों और जिम्मेदारों की पहचान हो सके.' उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी.
कांग्रेस ने जताया शोक, कहा- दिल दहला देने वाली घटना
इधर, इस हादसे पर गोवा कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने दुख व्यक्त किया है उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- ''हम अरपोरा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी आग की घटना बेहद दुखद है. घटना में कई मासूमों की जान गई है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए हैं, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं. प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने आगे कहा कि कांग्रेस इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़ी है.''
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






