
इंस्टाग्राम के विवाद में एक छात्र ने 2 छात्रों को मारा चाकू
बिहार के भोजपुर आरा में एक छात्र ने दो छात्रों को चाकू मार दिया है. घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रुप से घायल एक छात्र को पटना रेफर किया गया.
















