गिरिडीह में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 3 लोगों की मौत, तीनों की पहचान में जुटी पुलिस
गिरिडीह में दो अलग-अलग थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसकी चपेट में आने से मां-बेटे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. तीनों की अबतक पहचान नहीं हो सकी है. जिसकी पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है.

Giridih: गिरिडीह में हर रोज रोड हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. ताजा खबर आज गुरुवार यानी 22 जनवरी 2026 की है जहां दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवाई.
मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया
बता दें, पहली घटना गिरिडीह डुमरी रोड पीरटांड थाना इलाके के पालगंज मोड़ के पास हुई. यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में लिया. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. फिलहाल पीरटांड पुलिस दोनों मृतकों की पहचान में जुटी है. 
घायल युवक को डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
वहीं, दूसरी घटना जिले के बेंगाबाद थाना इलाके का है जहां एक युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आनन-फानन में सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने रखा झारखंड के समग्र विकास का विजन, केंद्र से मांगा सहयोग

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: सी-डैक पटना और एसबीयू के बीच बनी तकनीकी सहयोग पर सहमति







