वंदना कुमारी फायरिंग मामले में चौंकाने वाला खुलासा ! जज पति ने ही रची थी पत्नी पर गोली चलवाने की साजिश
मामले में पीड़ित वंदना कुमार ने खुद ही यह चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने घटना को लेकर पति पर ही आरोप लगाए है. वंदना ने बताया कि उसपर गोली चलवाने की साजिश उसके पति ने ही रची थी.

Jharkhand (Godda): गोड्डा जिले में पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के पास महिला पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना ने पूरे जिले को हिलाकर कर रख दिया था. बता दें, अपराधियों ने जुडिशल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साह की पत्नी वंदना कुमारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. जिसपर पुलिस कार्रवाई करते हुए सच्चाई तक जाने की कोशिश में जुटी है लेकिन इस बीच मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
जज बनते ही बदल गया पति का व्यवहार
आपको बता दें, मामले में पीड़ित वंदना कुमार ने खुद ही यह चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने घटना को लेकर पति पर ही आरोप लगाए है. वंदना ने बताया कि उसपर गोली चलवाने की साजिश उसके पति ने ही रची थी. वह वर्तमान समय में जुडिशल मजिस्ट्रेट के रुप में बिहार के सासाराम शाहपुर कोर्ट में कार्यरत है. वंदना ने आगे बताया कि नौकरी से पहले वह ठीक था लेकिन जज बनते ही वह बदल गया. उन दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी. शादी से पहले सब कुछ सामान्य था उस वक्त पति जज नहीं बना था. भागलपुर में कोचिंग चलाकर वह परिवार का पालन पोषण करता था.
कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा से था प्रेम संबंध
लेकिन जैसे ही जज की नौकरी के लिए लेटर आया. पति का व्यवहार उसके प्रति पूरी तरह से बदल गया. वह बात-बात पर ताना देने लगा और कहने लगा था कि तुम मेरे लायक नहीं हो. नौकरी के बाद वह उसे मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने लगा. यह भी कह दिया कि तुम मेरे लेवल की बिल्कुल भी नहीं हो. वंदना ने पति पर आरोप लगाते हुए यह खुलासा भी किया कि. कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा से प्रेम संबंध था और जज बनने के बाद उसी रिश्ते की वजह से उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई. वंदना ने बताया कि पति के खिलाफ गोड्डा के परिवार न्यायालय में मेंटेनेंस केस चल रहा था. इसी दौरान उसे जान से मारने की साजिश रची गई.
पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
हालांकि इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीन आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे है. सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं पुलिस ने पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में जज पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कानून की किताब हाथ में रखने वाला खुद कानून के कटघरे में खड़ा हो तो इंसाफ कौन करेगा ?
रिपोर्ट- प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






