
सीसीटीवी बंद होते ही नालंदा कॉलेज में बवाल, RJD ने लगाया EVM से छेड़छाड़ का आरोप
नालंदा कॉलेज में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी कैमरे बंद होने से विवाद भड़क गया. राजद प्रत्याशी राकेश रौशन ने चुनाव में छेड़छाड़ की आशंका जताई और प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया. प्रशासन ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए लाइव सीसीटीवी फीड दिखाकर स्थिति स्पष्ट की.













