RJD नेता के पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में मचा हड़कंप
सहरसा जिले के सिमरी में RJD नेता सुरेन्द्र यादव के पुत्र प्रीतम कुमार की संदिग्ध हालत में हुई मौत के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है. सुबह जब मृतक की मां पानी लेने ट्यूबवेल के पास गईं, तो उन्होंने देखा कि प्रीतम अचेत अवस्था में जमीन पर गिरा पड़ा है...

NAXATRA NEWS
सहरसा, बिहार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ढाब गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब RJD नेता सुरेन्द्र यादव के पुत्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ. मृतक की पहचान प्रीतम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रात में भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे. सुबह जब मृतक की मां पानी लेने ट्यूबवेल के पास गईं, तो उन्होंने देखा कि प्रीतम अचेत अवस्था में जमीन पर गिरा पड़ा है. आनन-फानन में परिजन उसे अनुमंडल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करनी शुरू कर दी.
सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध स्थिति में उसके आवासीय परिसर से बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






