गिरिडीह महिला थाना में स्वागत कक्ष का उद्घाटन, घरेलू मामलों की होगी काउंसलिंग
गिरिडीह महिला थाना में एसपी डॉ. विमल कुमार ने नए स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया. अब घरेलू विवादों में पति-पत्नी के बीच काउंसलिंग कराकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे.

NAXATRA NEWS
GIRIDIH : गिरिडीह महिला थाना में शनिवार को नया स्वागत कक्ष शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विमल कुमार ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया.
इस मौके पर डीएसपी कोसर अली, नीरज सिंह, मंटू कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित थे.
एसपी डॉ. कुमार ने कहा कि महिला थाना में आने वाली शिकायतकर्ता महिलाओं को अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. इस नए भवन में घरेलू विवादों से जुड़े मामलों के लिए पति-पत्नी के बीच वार्ता कराई जाएगी ताकि बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान संभव हो सके. उन्होंने बताया कि इस काउंसलिंग व्यवस्था से महिलाओं को त्वरित न्याय और बेहतर वातावरण मिलेगा.
(रिपोर्ट - मनोज कुमार पिंटू)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







