गिरिडीह सामूहिक दुष्कर्म मामला, 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 अन्य नाबालिग भी हैं संलिप्त
गिरिडीह सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच तीव्र करने का आदेश डीआईजी ने इलाके का दौरा करने के बाद दिया था. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और अब चार वयस्क सहित चार नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के हरलाडीह में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरिडीह पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बीते दिनों दो किशोरियों के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद लोगों के जहन में आरोपियों को लेकर तीव्र उबाल बना हुआ है. पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों के साथ चार नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया है.
डीआईजी ने दिया था निर्देश
एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में मामले का खुलासा किया गया. डीआईजी के हरलादीह दौरे के बाद पुलिस की हरकतें तेज हो गई थी. डीआईजी के निरीक्षण के बाद एसपी विमल कुमार द्वारा मामले का उद्भेदन प्रतिष्ठा की बात बन गई थी.
चार नाबालिग हैं दरिंदगी में संलिप्त
पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि चार नाबालिग भी इस कुकर्म का हिस्सा थे, जो फिलहाल पुलिस की रिमांड में हैं. पुलिस ने आरोपियों के साथ सात मोबाइल और एक पैंट भी जब्त किया है. जिसे स्पर्म जांच के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस कर्मियों में उत्साह का संचार
इधर गिरफ्तार चार आरोपियों में हरलाडीह ओपी के मंझलाडीह निवासी राजेश मुर्मू, रविलाल टुडू, धनबाद के मानियाडीह थाना इलाके के मसियाडीह निवासी संजय टुडू और सोहन टुडू शामिल हैं. इस दौरान एसपी डॉक्टर विमल ने डुमरी एसडीपीओ सुमित समेत जांच टीम में शामिल सभी पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हरलाडीह में रहकर 10 दिनों में मामले का खुलासा किया गया.
25 जनवरी की रात हुई दरिंदगी
बताते चलें कि 25 जनवरी की रात दो किशोरीयों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात हुई थी. अपराधियों ने युवतियों को अपना शिकार तब बनाया था ज़ब वे दोनों गांव में लगे मेले का लुत्फ उठाकर अपने घर लौट रही थी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए थे. मामला इतना संवेदनशील बना कि आदिवासी समाज ने गांव में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन भी किया. इसके बाद पुलिस ने भी जांच का दायरा बढ़ाया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






