भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उठाया गया कदम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण को शांतिपूर्ण बनाने के लिए मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है. यह व्यवस्था 8 नवंबर सुबह से 11 नवंबर शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी. सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर सीमावर्ती इलाकों में गश्ती बढ़ा दी गई है.

BIHAR ELECTION 2025
Motihari : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षा कारणों से 72 घंटे के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है. यह व्यवस्था 8 नवंबर की सुबह से लागू हो गई है और 11 नवंबर की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी. डीएम सौरभ जोरवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

आदेश के अनुसार, सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवागमन पर पूर्ण रोक रहेगी.सीमा पर भारत-नेपाल मैत्री पुल सहित सभी प्रवेश द्वार - सहदेवा, महदेवा, मुशहरवा, पनटोका, सीवान टोला आदि चौकियों को सील कर दिया गया है. इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं, जैसे एम्बुलेंस, को ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी. वहीं नेपाल से आने वाले भारतीय नागरिकों को पहचान पत्र दिखाने पर भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है.

एसएसबी 47वीं बटालियन के कमांडेंट संजय पांडेय ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। एसएसबी, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों को सीमावर्ती इलाकों में गश्त पर लगाया गया है ताकि कोई भी अवैध या असामाजिक तत्व चुनाव प्रक्रिया में बाधा न डाल सके.
प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव अवधि के दौरान लागू दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवादा में झारखंड से आई बारात का स्वागत मिठाइयों से नहीं, लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से

कटिहार में बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा, 75 वर्षीय पति ही निकला पत्नी का हत्यारा






