

@alokpathak
Professional journalist at Naxatra News, delivering factual and timely news coverage.

नवीन जयसवाल ने कहा कि 12 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलना प्रशासन की घोर विफलता को दर्शाता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनुशासित आंदोलन के बावजूद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को जगन्नाथपुर थाना में रोका गया.

धुर्वा से बीते 2 जनवरी से लापता हुए बच्चों का 12 दिनों से पुलिस के हाथों कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. इस दौरान प्रतिदिन कोई न कोई राजनीतिक सख्शियत बच्चों के माता-पिता से मिलने आता रहता है. वहीं परिजन बस इसी आस में हैं कि कब उनके बच्चे उनके पास आएंगे.

पिछले कुछ वर्षों तक चतरा के कारोबारी दूसरे शहरों से तिलकुट मंगाकर बेचते थे, लेकिन आज स्थिति उलट है. अब यहां का तिलकुट झारखंड के विभिन्न जिलों सहित उड़ीसा, राउरकेला और हजारीबाग तक भेजा जा रहा है.

18वीं लोकसभा में जीते हुए बिहार के सांसदों को दो बार सांसद निधि से फंड मिल चुके हैं. छह सांसदों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि इन्होंने एक भी रुपए जनता की भलाई के लिए खर्च नहीं किए हैं. वही जेडीयू से सवाल पूछे जाने पर सांसद की प्रतिक्रिया आती है कि उन्हें किसी से पूछ कर खर्च करने की जरूरत नहीं है.

दो ताकतवर भैंसों की भिड़ंत के दौरान एक उग्र भैंसा अनियंत्रित होकर दर्शक दीर्घा की ओर दौड़ पड़ा. भागने की आपाधापी में भैंसे ने सुभाष कर्मकार को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया. वहीं, पुत्र सागर कर्मकार को बुरी तरह...

चुनाव के दौरान किए नौकरी के वादे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद गंभीर हैं. सीएम ने नए साल पर पहली कैबिनेट बैठक बुलाई. इस बैठक में कई विभागों में भर्ती को स्वीकृति दी गई. युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोला. कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगाई गई.

1984 में भारत की ओर से पहली बार अंतरिक्ष में तिरंगा लहराने वाले विंग कमांडर और अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा आज 78वें वर्ष में कदम रख चुके हैं. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सवाल पर उनका जवाब "सारे जहां से अच्छा" आज भी लोगों को उत्साह से भर देता है.

मृतक की पत्नी तनु कुमारी ने अपने मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तनु ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने आयुष कुमार से लव मैरिज की थी. इस शादी से उसका परिवार बेहद नाराज था. इसी नाराजगी के कारण लड़की के पिता ने अपनी ही बेटी का सुहाग उजाड़ डाला, वहीं एक मासूम को अपने पिता के साए से भी वंचित कर दिया.

रांची के धुर्वा से लापता हुए दो मासूमों का झारखंड पुलिस बीते 11 दिनों से कोई पता नहीं लगा सकी है. पुलिस द्वारा देशभर के 439 NGO से बच्चों की तलाश को लेकर मदद मांगी जा रही है. वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी बच्चों के माता-पिता से मुलाकात की और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया.

विरोध में खड़े नेता को सुरेंद्र यादव से अधिक वोट मिला, जिसपर बात करते गालियां देने लगे नेताजी. गालियां, वो भी जनता को. रफतार से गालियां बरसाते आरजेडी नेता व सांसद सुरेंद्र यादव की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है.

अहिल्यापुर थाना इलाके के गांडेय मधुपुर रोड में हुए दर्दनाक हादसे में 40 साल के युवक विनोद सिंह की मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

जोर-जबरदस्ती करने पर बच्ची आरोपी को दांत काटते हुए बच निकली. बच्ची कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी, तभी काले रंग की गाड़ी में आए दो लोगों ने बच्ची को टॉफी देने के नाम पर अपने पास बुलाकर फुसलाने का प्रयास करने लगे...
