Re-NEET 2026 के लिए अभ्यर्थियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा
यूपी की तरफ से छात्रों को बस किराए में 50% छूट, 3.5 लाख छात्रों को राहत

Re-NEET UG 2026 परीक्षा से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों किराये में 50% की छूट देने की घोषणा की है। यह सुविधा एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगी। मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में परीक्षा की तैयारियों, कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए यह फैसला लिया। राज्य में करीब 3.5 लाख छात्र 59 जिलों में आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाने वाले छात्रों के लिए जरूरत पड़ने पर अस्थायी ठहरने की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को यात्रा या रहने की समस्या नहीं होनी चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत रखने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो सके।
योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और झूठी सूचनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और छात्रों का भरोसा बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसके अलावा बैठक में मुहर्रम और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Lucknow Coaching Centre Fire : लखनऊ की कोचिंग में लगी आग से 15 छात्रों की मौत, सुप्रिया श्रीनेट ने उठाए सुरक्षा मानकों पर सवाल

CBSE री-इवैल्यूएशन में बड़ा बदलाव: रांची की छात्रा ने 95.2% से सीधे हासिल किए 500 में 500 अंक







