गांधी से पहले पढ़ेंगे राजकुमार शुक्ल! बिहार के स्कूलों में बदलेगा इतिहास का पाठ, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। अब उनकी जीवनी बिहार के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। साथ ही TRE-4 के बाद अन्य शिक्षक पदों पर भर्ती का भी संकेत दिया गया है।


पटना/बिहार: चंपारण सत्याग्रह के इतिहास में अहम भूमिका निभाने वाले पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनी अब बिहार के स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उनकी जयंती समारोह के दौरान यह घोषणा की। मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह को समझने से पहले पंडित राजकुमार शुक्ल के योगदान को जानना जरूरी है।
SCERT को भेजा जाएगा प्रस्ताव
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार की पाठ्य पुस्तकों में पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनी शामिल की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से SCERT को आदेश भेजा जाएगा, जिसके बाद पाठ्यक्रम में इसे शामिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि राजकुमार शुक्ल ने महात्मा गांधी को चंपारण लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनके योगदान को लंबे समय से पर्याप्त जगह नहीं मिल पाई है।
TRE-4 के बाद और शिक्षक भर्ती का संकेत
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि TRE-4 के विज्ञापन के बाद अन्य पदों पर भी शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की जाएगी। मंत्री के मुताबिक, जल्द ही कई पदों पर भर्ती से जुड़ी घोषणा की जाएगी। इससे लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे…’ बयान पर भी चर्चा
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए लोगों से जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को अलग-अलग जातियों में बांटने के बजाय एकता पर ध्यान देना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कहा— “एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बंटेंगे तो कटेंगे।” मिथिलेश तिवारी ने सभी लोगों को एकजुट रहने और समाज को बांटने वाली सोच से बचने की अपील की।
अब देखने वाली बात होगी कि राजकुमार शुक्ल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में किस कक्षा और किस रूप में शामिल किया जाता है, और शिक्षक भर्ती को लेकर मंत्री की घोषणा कब तक आधिकारिक रूप लेती है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिला ‘पिंक गिफ्ट’, बिहार में दौड़ीं 5 AC ई-बसें; जानें रूट और किराया

अशोक धाम में इस बार कुछ अलग होगा! सुरक्षा के इंतज़ाम का ख़ास प्लान







