जिस स्कूल में आधे बच्चे भी नहीं आते थे, वहां पहुंची 95% हाजिरी; अब राष्ट्रपति करेंगी खुशबू कुमारी को सम्मानित
बांका के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बीदायडीह की प्रधान शिक्षिका खुशबू कुमारी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। 13 वर्षों के शिक्षण अनुभव और नवाचारों से उन्होंने स्कूल में बच्चों की उपस्थिति करीब 50% से बढ़ाकर 95% तक पहुंचाई।


बाँका। जिले के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बीदायडीह की प्रधान शिक्षिका खुशबू कुमारी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया गया है। आगामी 5 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनके चयन की खबर मिलते ही बाँका जिले के शिक्षा जगत और शिक्षा प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
13 साल से शिक्षा में कर रहीं नए प्रयोग
खुशबू कुमारी पिछले 13 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और नई तकनीकों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही हैं। उनके पढ़ाने के सटीक और रोचक तरीकों ने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और स्थानीय लोगों को भी प्रभावित किया है। करीब एक वर्ष पूर्व उनकी पदस्थापना उर्दू प्राथमिक विद्यालय बीदायडीह में प्रधान शिक्षिका के रूप में हुई। पदस्थापना के बाद उन्होंने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीकों एवं नवाचारों का प्रयोग शुरू किया। इसका सकारात्मक असर बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय में उपस्थिति पर साफ दिखाई देने लगा।
5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
पहले विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति करीब 50 प्रतिशत रहती थी, जो अब बढ़कर लगभग 95 प्रतिशत हो गई है। बच्चों में विद्यालय आने और पढ़ाई के प्रति पहले की तुलना में अधिक रुचि और जागरूकता देखी जा रही है। खुशबू कुमारी की इसी नवाचारी सोच, बेहतर शिक्षण पद्धति, बच्चों के प्रति समर्पण और विद्यालय में सकारात्मक बदलाव को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल खुशबू कुमारी बल्कि पूरे बाँका जिले के लिए गौरव का विषय है।
बांका की एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका का राष्ट्रीय स्तर पर चयन पूरे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। खुशबू कुमारी की कहानी यह भी दिखाती है कि एक शिक्षक की सोच और मेहनत पूरे स्कूल की तस्वीर बदल सकती है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MGCU के लिए बड़ी खबर! 10 साल बाद कैंपस को लेकर सांसद ने किया बड़ा ऐलान

गुप्ताधाम जाने से पहले जान लें ये नियम! आसमान से बरसेंगे फूल, पहाड़ पर उमड़ेगी भीड़!







