यमराज सामने थे, फिर भी हाथ में था मोबाइल! चंद मिनटों में बदल गई पूरी कहानी
रोहतास के इंद्रपुरी बराज पर सेल्फी लेने के दौरान तीन युवक तेज बहाव में फंस गए। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और साहस से समय रहते उनका सफल रेस्क्यू किया गया।


रोहतास : रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित इंद्रपुरी बारात पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। बात उसे वक्त की है जब सेल्फी लेने के चक्कर में तीन युवक अचानक सोन नदी के तेज बहाव और बड़े जलस्तर के बीच फंस गए। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से तीनों युवकों की जान बच गई।
सेल्फी के दौरान बढ़ा जलस्तर, बीच धारा में फंस गए युवक
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तीनों युवक इंद्रपुरी बराज के पास सेल्फी ले रहे थे। इस वक्त अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण में बीच धार में फंसे रह गए। तीनों को संकट में देखकर आसपास मौजूद लोग ने उन्हें बचाने के लिए तुरंत अभियान शुरू किया। काफी कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गौरतलाप है कि अगर रिस्क में थोड़ी भी देर होती तो यह घटना बड़े हाथ से में बदल सकती थी।
रेस्क्यू का वीडियो वायरल
घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में से कुछ लोगों ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो आप तेजी से वायरल हो रहा है। इलाके में खबर खेलते हैं इंद्रपुरी बराज के पास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस घटना के बाद एक बार फिर खतरनाक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है की इंद्रपुरी बराज पर पर्याप्त चेतावनी बोर्ड बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण लोग अनजाने में अपनी जान को जोखिम में डालकर गवा देता है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
रोहतास से विकास चंदन की रिपोर्ट

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'तेजस्वी के आसपास बैठे लोगों को गाड़ी से उतारिए'... RJD नेता के बयान से मचा सियासी भूचाल

ट्रेन में लावारिस पड़ा था काला बैग, RPF ने खोला तो उड़ गए होश, अंदर निकला लाखों का 'माल'







