मंत्री संजय पासवान की मां से मिलने अस्पताल पहुंचे लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, जाना हालचाल
गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान की माताजी की तबीयत बिगड़ने पर पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोजपा (रा) शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


पटना: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान की माताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर शेखपुरा जिला लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान इमाम गजाली ने मंत्री की माताजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी तबीयत में पहले की अपेक्षा सुधार है और स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है। इमाम गजाली ने कहा कि अस्वस्थ होने के बावजूद मंत्री की माताजी ने उनसे आत्मीयता से मुलाकात की और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि उनका स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने ईश्वर और अल्लाह से प्रार्थना करते हुए कहा कि मंत्री की माताजी जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों और स्वस्थ एवं प्रसन्न जीवन बिताएं।
(रिपोर्टर: रंजन कुमार)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शेखपुरा में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता शिविर, एक दिन में मिले 240 आवेदन

अरवल के 75 स्कूलों में मिड डे मील में कीड़ा मिलने का मामला, छात्र संगठनों ने डीएम के सामने किया प्रदर्शन







