शेखपुरा में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता शिविर, एक दिन में मिले 240 आवेदन
शेखपुरा समाहरणालय में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में 240 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम शेखर आनंद ने स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


शेखपुरा: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम लोगों तक पहुंचाने और इसके लाभों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया।
स्टॉल लगाकर दी गई योजना की जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार ने डीएम को जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक पौधा भेंट कर स्वागत किया।
शिविर में विद्युत विभाग की ओर से विशेष स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से आम लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी गई।
डीएम ने स्टॉलों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी शेखर आनंद ने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ लेने के लिए शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवेदन प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
लाभ लेने उमड़ी भीड़, मिले 240 आवेदन
शिविर में योजना की जानकारी लेने और इसका लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के अनुसार, शिविर के दौरान कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए।
प्रशासन का उद्देश्य इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने और योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
(शेखपुरा से रंजन कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आरा में नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा, खराब रिजल्ट पर सड़क जाम, ‘एग्जाम फीस के नाम पर 13 हजार वसूली’ का आरोप

ऊर्जा मंत्री का घर भी हुआ पानी - पानी, भागलपुर में आधी रात बाँध टूटने से मचा कोहराम!







