छात्रों की शिकायत पर सीधे होगी कार्रवाई! सहरसा DM ने दिया 30 दिन का अल्टीमेटम
सहरसा के कपूरी छात्रावास में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के तहत शिविर शुरू किया गया। डीएम दीपेश कुमार ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और 30 दिनों के भीतर शिकायतों के समाधान का भरोसा दिया।


सहरसा: जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को कपूरी छात्रावास में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के तहत शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
30 दिन में शिकायतों के समाधान का दावा
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी शैक्षणिक एवं छात्रावास से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान 30 दिनों के अंदर किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा में शिकायत का समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शिविर के दौरान छात्र नायक बबलू कुमार ने छात्रावास में पेयजल से संबंधित समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान की व्यवस्था काफी उपयोगी है।
छात्र ने उठाई पेयजल की समस्या
वहीं, छात्रावास के संसाधनों की देखरेख कर रहे कल्याण पदाधिकारी ने भी विद्यार्थियों की समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्रों को पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराने और उसका समाधान होने तक उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के संबंध में भी जागरूक किया। इस पहल से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।
(सहरसा से इंद्रदेव की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

इंजेक्शन लगाते समय न ग्लव्स, न स्पिरिट? मरीज के VIDEO से मॉडल अस्पताल पर उठे सवाल

मंत्री संजय पासवान की मां से मिलने अस्पताल पहुंचे लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, जाना हालचाल







