शराब के लिए पत्नी ने पैसे नहीं दिए… फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया पति, घंटों मचा हड़कंप!
गुमला के भरनो प्रखंड में शराब के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर 35 वर्षीय बुधनाथ उरांव हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद वह सुरक्षित नीचे उतरा।

Gumla News : झारखंड के गुमला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसे देखकर पूरा गांव सकते में आ गया।
मामला भरनो प्रखंड के गढ़ाटोली गांव का है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय बुधनाथ उरांव शराब के नशे में अपनी पत्नी से पैसे मांग रहा था। पत्नी ने पैसे देने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।
गुस्से में बुधनाथ सीधे गांव के पास मौजूद हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची।
ग्रामीणों और पुलिस ने उसे काफी देर तक नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह टावर पर ही बैठा रहा। इसके बाद उसकी पत्नी ने भी काफी देर तक उससे मिन्नतें कीं।
आखिरकार पत्नी की बात मानकर बुधनाथ खुद ही टावर से नीचे उतर आया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
फिलहाल, शराब के लिए पैसे मांगने और उसके बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

RIMS में मरीज की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने डॉक्टर से की मारपीट

रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा रास्ता, बंद होगा नॉर्थ गेट ; साउथ गेट से होगी एंट्री







