शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, समारोह में मौजूद रहे PM मोदी
पश्चिम बंगाल को आज अपना एक नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

West Bengal CM Oath Ceremony: आज, शनिवार यानी 9 मई को पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव हुआ. BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रुप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. बता दें, शुभेंदु अधिकारी के सीएम पद के साथ 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.
निसिथ प्रमाणिक ने भी लिया मंत्री पद का शपथ
माथाभंगा सीट से विधायक बने निसिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली, TMC से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले निसिथ ने वर्ष 2019 में बीजेपी पार्टी ज्वॉइन की थी. कूचबिहार से सांसद रह चुके हैं और वे केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं.
खुदीराम टुडू ने भी ली मंत्री पद की शपथ
बंगाल के रानीबांध विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई. पेशे से एक सरकारी स्कूल के शिक्षक खुदीराम टुडू बंगाल बीजेपी में आदिवासी चेहरा हैं.
अशोक कीर्तनिया ने भी लिया शपथ
बनगांव उत्तर से नवनिर्वाचित विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. वे लगातार दो बार से विधायक हैं और मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय रहते आए हैं.
अग्निमित्रा पॉल ने भी ली मंत्री पद की शपथ
बंगाल में आयोजित मुख्यमत्री शपथ समारोह में BJP दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. बता दें, फैशन डिजाइनर से राजीतिक में कदम रखीं अग्निमित्रा आसनसोल दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक हैं.
दिलीप घोष ने ली मंत्री पद की शपथ
शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल ने शपथ दिलाई. मंत्री पद की शपथ लेने के बाद दिलीप घोष ने पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य सभी नेताओं का आशीर्वाद लिया.
शपथ समारोह में मोदी-शाह सहित कई नेता होंगे शामिल
कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में मुख्यमंत्री शपथ समारोह को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई नेता शपथ समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें, प्रोटोकॉल के मुताबिक, समारोह में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी को भी न्योता भेजा गया है.
बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते 8 मई को ही कोलकाता पहुंचे थे. जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना गया. इस दौरान अमित शाह ने खुद शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया. इसके बाद कोलकाता में राज्यपाल आर.एन. रवि से शुभेंदु ने मुलाकात की और उन्हें विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.
बता दें. पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP ने 207 सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है जबकि टीएमसी मजह 80 सीटों पर ही सिमटकर रह गई है इसके साथ ही उसके 15 वर्षों का शासन का भी खात्मा हो गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP के राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे; 12 बाइक और टैंकर जलकर खाक

अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी झारखंड की खूबसूरती ! पर्यटन मंत्री ने किया 'इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल' का शुभारंभ







