'चुप हो जाइए, आप फेक न्यूज हैं!', ओवल ऑफिस में 35 साल की नताली पर सवाल सुनते ही भड़के डोनाल्ड ट्रंप
ओवल ऑफिस में नताली हार्प को लेकर सवाल पूछने पर डोनाल्ड ट्रंप CNN की पत्रकार क्रिस्टन होम्स पर भड़क गए। जानिए पूरा विवाद, व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया और CNN का रुख।

Natalie Harp : व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में एक जांबाज किशोर लाइफगार्ड को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान CNN की महिला पत्रकार क्रिस्टन होम्स ने 80 साल के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी 35 वर्षीय एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट नताली हार्प को लेकर सवाल पूछ दिया। दरअसल, डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ ने ट्रंप पर काम करने के बजाय बॉलरूम बनाने और नताली के साथ समय बिताने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया मांगते ही कार्यक्रम के दौरान माहौल गरमा गया।
'चुप हो जाइए, आप फेक न्यूज हैं', ट्रंप और व्हाइट हाउस का तीखा हमला
सवाल से भड़के ट्रंप ने नताली के बारे में कोई बात किए बिना सीनेटर का मजाक उड़ाया और पत्रकार को टोकते हुए कहा, "आप बहुत जोर से और शोर-शराबे के साथ बात करने वाली इंसान हैं, आप फेक न्यूज हैं, चुप हो जाइए।" बाद में उन्होंने रिपोर्टर को बेहद बदतमीज भी करार दिया। वहीं व्हाइट हाउस की 'रैपिड रिस्पॉन्स' टीम ने X पर पोस्ट कर लिखा कि किसी दिन आपके बच्चे आपके इस घिनौने और अमानवीय सवाल को देखेंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि एक लाइफगार्ड के सम्मान का मंच इस्तेमाल घटिया बयानबाजी के लिए किया गया।
CNN ने की कड़ी निंदा, नताली हार्प को लेकर क्यों हो रही चर्चा?
CNN ने व्हाइट हाउस के इस रवैये पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि रिपोर्टर पर किए गए हमले 'पद की गरिमा के खिलाफ' हैं और नेटवर्क अपनी पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ा है। आपको बता दें कि पूर्व टीवी पर्सनालिटी नताली हार्प अक्सर ट्रंप के साथ देखी जाती हैं और उन्हें 'ह्यूमन प्रिंटर' भी कहा जाता है क्योंकि वह राष्ट्रपति को लगातार जानकारी के प्रिंट-आउट मुहैया कराती रहती हैं। हाल ही में आई एक किताब में यह भी दावा किया गया था कि नताली ट्रंप को 'प्यार भरे खत' तक लिखा करती थीं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल, नाम से लेकर Aadhaar और मोबाइल नंबर तक मांगी जाएगी जानकारी

प्रधानमंत्री तो बने, लेकिन 15 अगस्त को लाल किले से नहीं दे पाए भाषण, जानिए कौन थे वो 2 PM







