हमारा बच्चा हमें मिल गया!, बोकारो सदर अस्पताल के पास भटके मासूम को युवकों ने खोजकर परिजनों से मिलाया, जमकर हो रही तारीफ
हमारा बच्चा हमें मिल गया!, बोकारो सदर अस्पताल के पास भटके मासूम को युवकों ने खोजकर परिजनों से मिलाया, जमकर हो रही तारीफ


Bokaro: बोकारो में आज सुबह सदर अस्पताल के पास उस समय सनसनी और अफरा-तफरी मच गई, जब राहगीरों ने करीब 3 साल के एक छोटे बच्चे को लावारिस हालत में सड़क पर इधर-उधर भटकते देखा। बच्चा इतना छोटा था कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था और अपने घर या माता-पिता के बारे में कुछ भी बता पाने में पूरी तरह असमर्थ था।
युवकों ने दिखाई इंसानियत, चाय दुकान से शुरू की पड़ताल
सदर अस्पताल के पास से गुजर रहे कुछ अलर्ट युवाओं की नजर जैसे ही इस अकेले रोते-भटकते बच्चे पर पड़ी, वे तुरंत उसके पास पहुंचे। जब बच्चे से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई, तो उन्होंने फौरन मोर्चा संभाला। युवक बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए पास की एक चाय की दुकान पर ले गए और वहां मौजूद स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों से पूछताछ शुरू कर दी।
झोपड़पट्टी के पवन कुमार का नाती निकला बच्चा
काफी देर की मशक्कत और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद युवकों को सुराग मिला कि यह बच्चा पास की ही झोपड़पट्टी बस्ती में रहने वाले पवन कुमार का नाती है। युवकों ने बिना देर किए तुरंत पवन कुमार और उनके परिवार से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही घबराए परिजन मौके पर पहुंचे और अपने जिगर के टुकड़े को देखते ही गले से लगा लिया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोबर-पानी से धोए खून के धब्बे, फिर भी नहीं बच पाया कातिल बेटा!, गुमला में कलयुगी बेटे की दरिंदगी ; गिरफ्तार

227 सामूहिक विवाह, 74 तीर्थ जत्थे और 107 करोड़ की सड़क!, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के कार्यों पर बोले BJP अध्यक्ष विवेकानंद सिंह







